अयोध्या मंदिर में चंदा चोरी में फंसे 8 लोगों की क्या-क्या ज़िम्मेदारियां थीं?
श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपियों की अलग-अलग ज़िम्मेदारियां थीं। बकौल आजतक, टिन्नू यादव चढ़ावा पहुंचाता, करुणेश पांडेय उसे गणनाकक्ष तक ले जाता था, सुभाष श्रीवास्तव कैश काउंटिंग प्रभारी था। लवकुश व अनुकल्प मिश्रा नोट गिनते थे, मनीष यादव नकली नोट अलग करता था, अविनाश शुक्ला दानपात्र से नकदी निकालता था और रमाशंकर मिश्रा चढ़ावे की गिनती करता था।
read more at इंडिया टीवी


