क्यों उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में समय से पहले हो रहा है शीतलहर का अनुभव?
आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में समय से पहले शीतलहर महसूस हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र से उत्पन्न होने वाला तूफान है जिससे उत्तर पश्चिम भारत में शीतकालीन वर्षा और हिमालय में बर्फबारी होती हैै। लंबे समय तक शुष्क मौसम, तेज़ हवा और पहाड़ियों पर बर्फबारी अन्य कारण हैं।


