स्विमसूट राउंड के बाद मिस यूनिवर्स 2024 की रेस से बाहर हुईं भारत की रिया सिंघा
मेक्सिको में चल रहे मिस यूनिवर्स पैजेंट 2024 की टॉप-12 प्रतिभागियों में भारत की रिया सिंघा अपनी जगह नहीं बना सकी हैं। टॉप-12 में बोलीविया, मेक्सिको, वेनेज़ुएला, अर्जेंटीना, प्यूर्टो रिको, नाइजीरिया, रूस, थाईलैंड, डेनमार्क, कनाडा और पेरू की प्रतिभागियों को चुना गया है। रिया सिंघा टॉप-30 में शामिल थीं और स्विमसूट प्रतियोगिता के बाद इनमें से टॉप-12 को चुना गया।
read more at Instagram


