कौन हैं 'लेडी खली' कविता दलाल जिन्हें 'आप' ने विनेश फोगाट के खिलाफ मैदान में है उतारा?
हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट पर 'आप' ने कांग्रेस की विनेश फोगाट के खिलाफ पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर कविता दलाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। कविता को 'लेडी खली' के नाम से भी जाना जाता है। कविता दलाल डब्ल्यूडब्ल्यूई में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली महिला रेसलर हैं। कविता ने अपने करियर की शुरुआत वेटलिफ्टिंग से की थी।
read more at हिन्दुस्तान


