Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तेजस्वी ने शेयर किया बैंक लूट का सीसीटीवी फुटेज, बोले- मंगलराज की यही परिभाषा है

short by शिव / on Monday, 1 July, 2024
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को बिहार के शेखपुरा में ऐक्सिस बैंक में हुई लूट की घटना का सीसीटीवी फुटेज 'X' पर शेयर कर लिखा, "सरकारी बदमाशों ने...बंदूकों के बल पर ₹50 लाख लूट लिए।" तेजस्वी ने लिखा, "दरअसल, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की बिहार में मंगलराज की यही परिभाषा है।"
read more at X