Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

15,000 किसानों को बायोफोर्टिफाइड बीज देता है लखनऊ का कपल, सालाना ₹10 करोड़ है टर्नओवर

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 25 September, 2024
लखनऊ की ऐश्वर्या भटनागर और प्रतीक रस्तोगी ने 2020 में 'ग्रीनडे' नाम से स्टार्टअप शुरू किया था जो करीब 15,000 किसानों को बायोफोर्टिफाइड बीज मुहैया कराता है। बायोफोर्टिफाइड बीजों से उगाई गई फसलों में आयरन, ज़िंक, मैंगनीज़ व कॉपर जैसे पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। इसके ज़रिए उनकी कंपनी सालाना ₹10 करोड़ का टर्नओवर करती है।
read more at The Better India