क्या है तुरंत कैलरी बर्न करने का 150 सेकेंड वाला नया ट्रेंड?
योग विशेषज्ञ जननी सुब्बुराज के मुताबिक, 150 सेकेंड वॉकिंग-वर्कआउट ट्रेंड में 30-30 सेंकेंड तक पैदल चलकर, कूदकर, घुटनों का व्यायाम कर, पैर से कूल्हों को मारकर और पैर की उंगलियां छूकर आसानी से कैलरी बर्न की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि रोज़ाना 10 बार 150 सेकेंड के इस वर्कआउट को करने से अधिक फायदा मिलता है।


