₹50 लाख+ इनकम वाले अमीर दूल्हे ने दहेज लेने से किया मना, दुल्हन के पिता ने तोड़ी शादी
एक रेडिट यूज़र ने दावा किया है कि दहेज लेने से मना करने पर उसके एक 27-वर्षीय कज़न की शादी टूट गई। उसने बताया कि कज़न के माता-पिता का रियल एस्टेट/रेस्टोरेंट्स/पब्स का बिज़नेस है और वह खुद भी ₹50 लाख+ कमाता है व बीएमडब्ल्यू चलाता है। बकौल शख्स, दुल्हन के पिता ने 'ज़रूर उसमें खोट होगा' कहकर रिश्ता तोड़ दिया।
read more at Hindustan Times


