LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों को सौंपे 1,416 ट्रांज़िट फ्लैट्स
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को प्रधानमंत्री पैकेज के तहत कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को 1,416 नए ट्रांज़िट फ्लैट्स सौंपे। फ्लैट्स श्रीनगर के जेवान, काकन मरान और कुलगाम बाग में बने हैं। इन कॉलोनियों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है और इन्हें गेटेड बनाया गया है जहां 24 घंटे पुलिस व सीआरपीएफ जवान तैनात रहते हैं।
read more at Timesnowhindi


