Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एक महीने में 10 लोगों का शिकार करने वाले उदयपुर के आदमखोर तेंदुए को वन विभाग ने मार गिराया

short by खुशी / on Friday, 18 October, 2024
उदयपुर (राजस्थान) में बीते एक महीने में करीब 10 लोगों का शिकार करने वाले आदमखोर तेंदुए को वन विभाग व पुलिस की टीम ने शुक्रवार को मार गिराया जिसकी तस्वीर सामने आई है। उदयपुर रेंज के आईजी राजेश मीणा ने बताया, "तेंदुए ने एक पुलिसकर्मी पर भी हमला करने की कोशिश की...4 गोलियां लगने के बाद तेंदुआ ढेर हो गया।"