Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'जूता मारूंगा, हमें नहीं पहचानते' बिहार में विधायक ने पंचायत सचिव को दी धमकी; ऑडियो वायरल

short by अपर्णा / on Monday, 28 July, 2025
मनेर (बिहार) के आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने फोन पर उनकी पहचान पूछे जाने पर एक पंचायत सचिव को धमकी दी जिसका ऑडियो वायरल हो गया है। विधायक ने कहा, "खींचकर जूता मारूंगा, भाई वीरेंद्र को नहीं पहचानते...टेढ़िया बतियाता है।" इसपर सचिव ने कहा, "आप प्रेम से बात कीजिएगा तो हम प्रेम से बात करेंगे...बाकी जो आपको करना है करिए।"