Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शो के बीच जाने को लेकर राजस्थान सीएम पर भड़के सोनू निगम, कहा- यह मां सरस्वती का अपमान है

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 10 December, 2024
सिंगर सोनू निगम ने जयपुर में राइज़िंग राजस्थान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उनके परफॉर्मेंस के बीच शो छोड़कर जाने को लेकर उनकी आलोचना की है। सोनू ने एक वीडियो शेयर कर कहा कि यह मां सरस्वती का अपमान है। उन्होंने नेताओं से अपील की कि अगर उन्हें बीच में जाना है तो वे शो में ना आएं।