Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील बना रही थी लड़की, मां ने सिखाया ऐसा सबक कि वीडियो हो गया वायरल

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 10 July, 2025
चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील बना रही एक लड़की को उसकी मां ने पीट दिया जिसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की को गेट से खींचकर महिला कई थप्पड़ जड़ते हुए नज़र आ रही है। इसपर एक X यूज़र ने लिखा, "ऐसी मां सबको मिले।" अन्य ने कहा, "ऐसे बच्चों से सबसे पहले...फोन छीन लेना चाहिए।"