Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिया ज़ायरीनों को पाक से इराक ले जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 28 लोगों की मौत

short by रुखसार अंजुम / on Wednesday, 21 August, 2024
शिया ज़ायरीनों को पाकिस्तान से इराक ले जा रही एक बस मंगलवार देर रात मध्य ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोहम्मद अली मलिकज़ादेह के मुताबिक, हादसे में बस में सवार कम-से-कम 28 ज़ायरीनों की मौत हो गई जबकि 23 अन्य ज़ायरीन घायल हुए हैं। बकौल अधिकारी, हादसे के समय बस में कुल 51 ज़ायरीन सवार थे।
read more at भाषा