Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड और लाउंज के नाम पर कैसे कमाते हैं बैंक?

short by Tanya Jha / on Friday, 27 November 2026
क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड और लाउंज के पीछे बैंकों का पूरा कमाई मॉडल काम करता है। पूरा बिल न चुकाने पर 36-45% सालाना ब्याज, लेट फीस और 18% GST लगता है। मर्चेंट शुल्क, सालाना फीस और ब्रांड साझेदारी से भी बैंक कमाते हैं। बिना ब्याज फायदा उठाने के लिए पूरा बिल समय पर भरें और ATM से नकदी न निकालें।