Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आमिर खान की 'रंगीला' सिनेमाघरों में फिर होगी रिलीज़, रामगोपाल वर्मा ने दी जानकारी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 11 September, 2025
ऐक्टर आमिर खान, जैकी श्रॉफ और उर्मिला मातोंडकर अभिनीत फिल्म 'रंगीला' अपनी रिलीज़ के 30 वर्ष पूरे होने पर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म इस बार 4k डॉल्बी में रिलीज़ होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1995 में आई फिल्म 'रंगीला' ने ₹33.45 करोड़ का कारोबार किया था।