गोवा के डीजीपी के कार्यालय पर आईईडी हमले की दी गई धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
गोवा में डीजीपी की ईमेल आईडी पर ईमेल भेजकर डीजीपी कार्यालय पर आईईडी हमले की धमकी देने का मामला सामने आया है। इसके बाद पणजी स्थित पुलिस मुख्यालय और डीजीपी आलोक कुमार के आधिकारिक आवास पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध इकाई ईमेल के सोर्स की जांच कर रही है।
read more at भाषा


