Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शम्मी सिल्वा चौथी बार चुने गए श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष, जय शाह के माने जाते हैं करीबी

short by रघुवर झा / on Monday, 31 March 2025
कोलंबो में श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की 64वीं वार्षिक आम सभा में सोमवार को शम्मी सिल्वा को फिर से एसएलसी का अध्यक्ष चुना गया। एसएलसी के मुताबिक, सिल्वा को 2025-27 के कार्यकाल के लिए निर्विरोध चुना गया है और यह अध्यक्ष के रूप में उनका लगातार चौथा कार्यकाल है। सिल्वा को आईसीसी के चेयरमैन जय शाह का करीबी माना जाता है।