लखनऊ में सीएम आवास के पास शख्स ने खाया ज़हर, हुई मौत; बिजली विभाग से था परेशान
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास के पास एक शख्स ने ज़हर खा लिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शख्स पुलिस के पास पहुंचकर चिल्लाया था, "मैंने ज़हर खा लिया।" इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। शख्स का आरोप था कि खराब ट्रांसफॉर्मर ठीक कराने के लिए बिजली विभाग उससे 70% खर्च मांग रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


