अलगाववादी नेता यासीन मलिक अब खुद लड़ेगा अपना केस, दिल्ली HC ने दी अनुमति
टेरर फंडिंग मामले में दोषी जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली हाईकोर्ट ने अपना केस खुद लड़ने की इजाज़त दे दी है। कोर्ट ने मलिक को अगली सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिरह करने को कहा है। कोर्ट में मलिक को उम्रकैद के बजाय फांसी की सज़ा देने की एनआईए की याचिका पर सुनवाई हो रही थी।
read more at हिन्दुस्तान


