ऐसा लगा मानो धरती फटने वाली हो: दिल्ली-NCR में आए भूकंप के तेज़ झटकों पर शख्स
दिल्ली एनसीआर में सोमवार सुबह आए भूकंप के तेज़ झटकों पर गाज़ियाबाद के स्थानीय शख्स ने कहा, "बहुत तगड़ा झटका था, पूरी बिल्डिंग हिल गई थी।" शख्स ने आगे कहा, "ऐसा लगा जैसे धरती फटने वाली हो।" गौरतलब है कि सोमवार सुबह 5:30 बजे धमाके जैसी तेज़ आवाज़ के साथ सुबह भूकंप का तेज़ झटका महसूस किया गया था।
read more at ABP न्यूज़


