राजस्थान सीएम को जेल से धमकी के मामले में जेल अधीक्षक सहित 3 को किया गया निलंबित
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जेल से धमकी दिए जाने के मामले में जेल अधीक्षक कैलाश प्रसाद सहित 3 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। यह धमकी दौसा ज़िले की श्यालावास जेल में बंद नीमो नामक कैदी ने दी थी। वहीं, धमकी मिलने के बाद चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस को जेल से 10 मोबाइल फोन बरामद हुए।
read more at News18 हिंदी


