ज़मीन विवाद में थाने गए शख्स ने पुलिसवालों के सामने मां को लगाई आग, कैमरे में कैद हुई घटना
अलीगढ़ (यूपी) में मंगलवार को एक महिला ने थाने में खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया जबकि उसके बेटे ने लाइटर से आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मां-बेटे का एक रिश्तेदार से ज़मीन विवाद था जिसके चलते दोनों पक्ष थाने आए थे। बकौल रिपोर्ट्स, मां-बेटे ने जानबूझकर घटना को अंजाम दिया।
read more at हिन्दुस्तान


