रणजी में मेघालय के बल्लेबाज़ ने ठोक दिया फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक
रणजी ट्रॉफी मैच में मेघालय के आकाश कुमार चौधरी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11-गेंद में अर्धशतक जड़कर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 8वें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे आकाश ने पारी में लगातार 8 छक्के भी जड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड लेस्टरशर के वेन व्हाइट (12-गेंद) के नाम था।
read more at X


