विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर व 3 राज्यों में प्रभारी किए नियुक्त
बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर (यूटी) व 3 राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। जी किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर, भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा और शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड का चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया।
read more at ABP न्यूज़


