Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

2 ट्रेनों के लोको पायलटों ने गुजरात में समय रहते ब्रेक लगाकर बचाई 8 शेरों की जान

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 15 December 2024
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि भावनगर (गुजरात) में गुरुवार और शुक्रवार को 2 ट्रेनों के लोको पायलटों ने समय रहते ब्रेक लगाकर ट्रैक पर भटक रहे 8 शेरों की जान बचाई। उन्होंने बताया कि भावनगर डिवीज़न के लोको पायलटों की सतर्कता और वन विभाग के ट्रैकर्स की मदद से इस वित्तीय वर्ष 104 शेरों को बचाया गया है।