केरल में 9वीं के छात्रों को पढ़ाई जाएगी मुंबई के डब्बावालों की सक्सेस स्टोरी
केरल सरकार ने 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए अंग्रेज़ी की किताब में मुंबई के डब्बावालों की सक्सेस स्टोरी शामिल करने का फैसला किया है। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च ऐंड ट्रेनिंग ने 2024 के अपडेटेड सिलेबस में इसे शामिल किया है। 'द सागा ऑफ द टिफिन कैरियर्स' नाम के चैप्टर को लेखक ह्यूग और कोलीन गैंटज़र ने लिखा है।
read more at इंडिया टीवी


