Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड में आपसी झगड़े में 2 नक्सलियों की हुई मौत, बना रहे थे अलग संगठन बनाने की योजना

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Tuesday, 4 March 2025
झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम तथा खूंटी ज़िले की सीमा पर पीपल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के दो नक्सलियों की गुटीय संघर्ष में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, मारे गए नक्सली पीएलएफआई से अलग होकर अलग संगठन बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।