पर्यटकों से भरी नाव पलटने से वियतनाम में 27 लोगों की हुई मौत, कई लापता
'रॉयटर्स' ने सरकारी मीडिया के हवाले से बताया है कि शनिवार को वियतनाम के हा लॉन्ग बे में तूफानी मौसम के कारण पर्यटकों से भरी नाव पलट गई जिसमें 8 बच्चों समेत कम-से-कम 27 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाव में 53 लोग सवार थे और कम-से-कम 23 लोग लापता बताए जा रहे हैं।


