राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
राजस्थान के मंत्री व वरिष्ठ बीजेपी नेता किरोड़ी लाल मीणा की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीणा को पेट दर्द, उल्टी और ऐसिडिटी की शिकायत हुई थी। वह मेडिकल आईसीयू में भर्ती हैं व उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
read more at हिन्दुस्तान


