'द कपिल शर्मा शो' की वजह से मुंबई में घर खरीद पाई हूं: सुमोना चक्रवर्ती
ऐक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने कहा है, "द कपिल शर्मा शो' ने मुझे बहुत कुछ दिया है...यह शो मेरे लिए 10 वर्ष का अच्छा समय रहा है।" उन्होंने कहा, "मैं बहुत साधारण मध्यमवर्गीय बंगाली परिवार से हूं और इस शो की वजह से मुंबई में घर खरीद पाई।" बकौल सुमोना, आज महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना महत्वपूर्ण है।
read more at जनसत्ता


