छत्तीसगढ़ में ‘रोपवे’ से अलग होकर नीचे गिरी ट्रॉली, बीजेपी नेताओं समेत 6 लोग हुए घायल
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में शुक्रवार को डोंगरगढ़ स्थित बम्लेश्वरी देवी मंदिर से दर्शन के बाद लौटते समय ट्रॉली ‘रोपवे’ से अलग होकर नीचे गिर गई। हादसे में बीजेपी नेता रामसेवक पैंकरा, बीजेपी प्रदेश महासचिव भरत वर्मा समेत 6 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भरत वर्मा की हालत गंभीर है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read more at भाषा


