निर्देशक प्रियदर्शन से जुड़ी खबर पर 'ओम शांति' कमेंट कर ट्रोल हुए मीका सिंह
गायक मीका सिंह ने एक न्यूज़ पोर्टल की 'हेरी फेरी-3 आखिरी प्रोजेक्ट, बॉलीवुड से रुखसत हो सकते हैं प्रियदर्शन' खबर पर 'ओम शांति' कमेंट कर दिया। इसपर लोगों ने मीका को ट्रोल कर दिया। एक ने लिखा, "वह ज़िंदा हैं।” अन्य ने कहा, 'पैग-सैग तो नहीं मार लिया।" निर्देशक ने हाल ही में अपने रिटायरमेंट प्लान का खुलासा किया था।
read more at News18 हिंदी


