वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने यूपी में बाइक छोड़कर भागा युवक, इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटी
प्रयागराज (यूपी) में शुक्रवार शाम झूंसी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने बाइक छोड़कर भाग गया और टक्कर लगने से बाइक इंजन में फंसकर काफी दूर तक घिसटती गई। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी जिससे कोई हादसा नहीं हुआ। जीआरपी ने बाइक मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
read more at इंडिया टीवी


