विशाखापत्तनम जा रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी कारणों से बेंगलुरु लौटा
बेंगलुरु से शनिवार को विशाखापत्तनम जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को तकनीकी कारणों से वापस लौटना पड़ा। बेंगलुरु एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने सुबह 10 बजे उड़ान भरी थी और कुछ समय तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद वह एयरपोर्ट पर लौट आया। अधिकारियों के मुताबिक, विमान किसी भी आपात स्थिति में नहीं उतरा है।
read more at भाषा


