Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

होंडा और निसान के बीच विलय पर शुरू हुई बातचीत, बन सकता है दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो समूह

short by Monika sharma / on Monday, 23 December, 2024
जापान की दो प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां होंडा और निसान ने सोमवार को बताया कि उनके बीच विलय को लेकर बातचीत शुरू हुई है। विलय होने पर यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो समूह बन जाएगा। दोनों कंपनियों की अगस्त 2026 तक संयुक्त होल्डिंग कंपनी स्थापित करने की योजना है। होल्डिंग कंपनी के बोर्ड में अधिकतर लोग होंडा के होंगे।