Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सिरदर्द से जूझ रहे लोगों में बढ़ जाता है आत्महत्या का खतरा: स्टडी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 11 February 2025
जेएएमए न्यूरोलॉजी जर्नल में प्रकाशित आरहस यूनिवर्सिटी (डेनमार्क) के शोधकर्ताओं की स्टडी के मुताबिक, सिरदर्द से जूझ रहे लोगों में आत्महत्या का खतरा ज़्यादा होता है। शोध में माइग्रेन, टेंशन-टाइप हेडेक, पोस्ट ट्रॉमैटिक हेडेक और अन्य बीमारियों से ग्रसित 1.19 लाख लोगों पर स्टडी की गई। शोधकर्ताओं ने करीब 25 साल के अध्ययन के बाद यह निष्कर्ष निकाला है।