Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने वक्फ संशोधन बिल का किया समर्थन

short by अपर्णा / on Wednesday, 2 April, 2025
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने आज (बुधवार) लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया है। शम्स ने कहा कि कुछ मुस्लिम संगठन राजनीतिक फायदे के लिए गरीब मुसलमानों को बली का बकरा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "गरीब मुसलमानों को प्रधानमंत्री से उम्मीदें हैं...इसीलिए हमने इस संशोधन विधेयक का नाम 'उम्मीद' रखा है।"