Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं PCS अधिकारी सीमा चौधरी जिनके खिलाफ उनकी मां ने दर्ज कराई FIR?

short by Anuj / on Thursday, 2 July, 2026
हापुड़ (यूपी) की पीसीएस अफसर सीमा चौधरी के खिलाफ उनकी मां मुनेश रानी ने ज़मीन कब्ज़ाने की साज़िश रचने/धोखाधड़ी/जालसाज़ी को लेकर केस दर्ज करवाया है। सीमा चौधरी 2017 बैच की पीसीएस अधिकारी हैं और इस समय हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सहारनपुर की रहने वाली अधिकारी दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं।