अयोध्या में कैंटोनमेंट बोर्ड ऑफिस पर CBI ने की छापेमारी, ₹25 करोड़ के घोटाले का है आरोप
अयोध्या (यूपी) में सीबीआई ने कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय पर गुरुवार को छापेमारी की। यह छापेमारी सपा नेता पवन पांडेय के उस आरोप के बाद हुई जिसमें उन्होंने विकास कार्यों के टेंडर में लगभग ₹25 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था। सीबीआई की टीम अभी भी मौके पर मौजूद है। नेता ने रक्षा मंत्रालय से जांच की मांग की थी।
read more at ABP न्यूज़


