महाराष्ट्र के ठाणे में गरबा समारोह में शख्स ने फेंके अंडे, केस दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे में स्थित एक हाउसिंग सोसायटी में गरबा समारोह में एक व्यक्ति ने ऊपरी मंज़िल से कथित तौर पर अंडे फेंके, जिससे लोग भड़क गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात 10:30 से 11 बजे के बीच हुई और ऐसा लगता है कि कार्यक्रम रोकने की कोशिश में ऐसा किया गया था।
read more at भाषा


