नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू करने से तमिलनाडु और केरल ने किया इनकार
केंद्र द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद तमिलनाडु और केरल ने इस कानून को लागू करने से इनकार किया है। तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा, "सीएए से कोई फायदा नहीं है, इससे भारतीयों में केवल मतभेद पैदा होगा।" वहीं, केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने कहा, "हम इसे लागू नहीं करेंगे।"


