आंध्र प्रदेश में कोबरा गले में डालकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था युवक, डसने से हुई मौत
नेल्लोर (आंध्र प्रदेश) में बुधवार को कथित तौर पर कोबरा गले में डालकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे 23-वर्षीय युवक की उसके डसने से मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, सांपों की प्रदर्शनी कर रहे सपेरे ने युवक से कहा था कि कोबरा के ज़हर वाले दांत निकाल लिए गए हैं। पुलिस ने सपेरे को हिरासत में ले लिया है।
read more at लेटेस्टली


