पुणे पुलिस हेल्पलाइन पर शख्स ने नशे में हफ्ते भर तक दिन में किए 8-10 कॉल; हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र में पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक 40-वर्षीय शख्स को कथित तौर पर पुलिस के 112 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर पर कई बार कॉल करने के बाद गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, उसने शराब के नशे में बात की और सात दिनों तक दिन में कम-से-कम 8-10 बार फोन किया। आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।


