Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चन्नी जादूगर हैं क्या कि 3 महीने में पंजाब में चमत्कार कर सकते हैं?: अमरिंदर सिंह

short by अंकिता ठाकुर / on Sunday, 20 February 2022
पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को कहा कि पंजाब में कांग्रेस 20-30 से ज्यादा सीटें नहीं जीतेगी। उन्होंने कहा, "चरणजीत चन्नी क्या है? क्या वह जादूगर है कि...3 महीने में वह पंजाब में चमत्कार कर सकते हैं? चुनाव से पहले सारा श्रेय देकर उन्हें हीरो बनाने की कोशिश की गई...मुझे लगता है कि...दोनों (चन्नी-सिद्धू) बेकार हैं।"