Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एप्पल के CEO ने बताया स्टीव जॉब्स ने सिखाई थी उन्हें कौनसी महत्वपूर्ण बात

short by Tanya Jha / on Tuesday, 10 June, 2025
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी के को-फाउंडर दिवंगत स्टीव जॉब्स ने उन्हें सिखाया कि 'कभी इतने घमंडी मत बनो कि नई राय मिलने पर भी अपनी पुरानी राय छोड़ न सको'। उन्होंने आगे कहा, "स्टीव जॉब्स तुरंत दिशा बदल सकते थे। धीरे-धीरे यही लचीलापन मेरे लिए प्रेरणा बन गया।"