अनुमान से कम रहा गोदरेज का मुनाफा, पहली तिमाही में हुआ ₹452 करोड़ का प्रॉफिट
गोदरेज कंज़्यूमर प्रोडक्ट्स (जीसीपीएल) ने जून तिमाही में ₹452 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है जो अनुमान से कम है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह ₹450.7 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 9.9% बढ़कर ₹3,662 करोड़ हो गया। शुक्रवार को इन नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा जो खुलते ही 1.14% गिर गए।
read more at Financial Express


