Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वॉन्टेड अपराधी पर 25 पैसे इनाम रखने वाली राजस्थान की पुलिस ने बताया इसका कारण

short by खुशी / on Saturday, 16 November 2024
भरतपुर (राजस्थान) पुलिस ने एक फरार वॉन्टेड अपराधी पर 25 पैसे का इनाम रखने का कारण बताया है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने अपराधी को अपमानित करने व उसे उसकी 'हैसियत' बताने के लिए ऐसा किया है। 48-वर्षीय खूबीराम जाट नामक इस अपराधी की पुलिस मारपीट, हत्या के प्रयास व एससी-एसटी ऐक्ट मामले में तलाश कर रही है।