Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली के एलजी ने 'आउटसोर्स' आधार पर 1,463 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती को दी मंज़ूरी

short by रघुवर झा / on Monday, 11 November, 2024
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने सोमवार को 'आउटसोर्स' आधार पर 1,463 स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती को मंज़ूरी दे दी। इसके तहत 701 नर्सों और 762 पैरामेडिकल कर्मियों की भर्ती की जाएगी। उप-राज्यपाल कार्यालय के अनुसार, यह निर्णय शहर के स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और मौजूदा चिकित्सा कर्मचारियों पर दबाव को कम करने के उद्देश्य से लिया गया है।