Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में घटी प्रदूषण चालान की राशि, दोपहिया वाहनों के लिए ₹10,000 से घटाकर ₹1,000 की गई

short by खुशी / on Tuesday, 3 September, 2024
बिहार सरकार ने वाहनों के प्रदूषण चालान की राशि घटा दी है। पहले राज्य में सभी तरह के वाहनों का प्रदूषण चालान ₹10,000 था जबकि अब दोपहिया वाहन का ₹1,000, तिपहिया का ₹1,500, हल्के वाहन का ₹2,000, मध्यम वाहन का ₹3,000 और भारी वाहन का ₹5,000 प्रदूषण चालान कटेगा। अब पहले चालान के 7 दिन बाद ही दूसरा चालान कटेगा।